भारत के प्रधानमंत्री द्वारा “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय” के तहत शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रत्येक सप्ताह “संडेस ऑन साइकिल” कार्यक्रम द्वारा देश के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह के प्रत्येक रविवार को कार और बाइक के बदले सायकल के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज रविवार को आयोजित “संडेस ऑन साइकिल” कार्यक्रम का थीम जीएसटी एंड कस्टम्स रखा गया था। अतः पूरे देशभर में सेंट्रल जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग द्वारा रविवार को “संडेस ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत सेंट्रल जीएसटी विभाग द्वारा प्रातः 06:00 बजे साइकिल रैली की शुरुआत टिकरापारा स्थित जीएसटी मुख्यालय से हुई। सायकिल रैली का शुभारंभ एम पी मीणा, आयुक्त (अपील) ने झंडा दिखाकर किया। इस रैली में विभाग के अधिकारियों के अलावा उद्योग एवं व्यापार जगत के तमाम प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भी अपने सायकिल से भाग लिया।
सायकिल रैली का समापन गांधी उद्यान, सिविल लाइंस में हुआ। समापन समारोह में साइकिल रैली में शामिल विभाग के अधिकारियों की ओर से अमित चौधरी, संयुक्त आयुक्त; मनोज ओझा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी; आर के स्वर्णकार, सहायक आयुक्त ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के रूप में उपस्थित परमानंद जैन, अध्यक्ष, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), छत्तीसगढ़ राज्य; टी श्रीनिवास रेड्डी, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं अध्यक्ष, राम थोक सब्जी मंडी, डूमरतराई; विकास गोलछा, पूर्व अध्यक्ष, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, रायपुर चैप्टर; विक्रांत राठौर, अध्यक्ष, शंकर नगर ट्रेडर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन ने अच्छे स्वास्थ्य एवं जीवन शैली के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
सायकल रैली में जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कस्टम्स विभाग के रविन्द्र प्रसाद, अधीक्षक ने विभाग के अधिकारियों एवं रैली में उपस्थित तमाम गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एम राजीव, अधीक्षक ने किया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

