CG Accident News : दिलशाद अहमद, सूरजपुर. जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गिट्टी लोड ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. ग्रामीण बस्ती के अंदर संचालित क्रेशर को हटाने और मृतक महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

स्कूटी से घर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कुबेरपुर में शनिवार की दोपहर यह हादसा हुआ. मृतिका की पहचान चंद्रावती जायसवाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं. (Surajpur Accident) इसी दौरान गिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

CG Accident News

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने ने चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

CG Accident News : बस्ती के अंदर चल रहे क्रेशर को हटाने की मांग

CG Accident News

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस्ती के अंदर संचालित क्रेशर को हटाने की मांग उठाई है. ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर से गिट्टी लेकर निकलने वाले भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में जान को खतरा बना रहता है. इसी के विरोध में ग्रामीणों ने संबंधित क्रेशर को बस्ती से बाहर करने और मृतिक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

चक्काजाम से आवागमन हुआ प्रभावित

ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. करीब चार घंटे से प्रदर्शन जारी रहने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H