CG Accident Video : मनोज यादव, कोरबा. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस बीच कोरबा शहर से रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है. ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की कार से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए विपरित लेन में गिर गया. इसके बाद वह स्कूटी से जा टकराया.
जानकारी के मुताबिक, घटना सीएसईबी चौक के गुरुवार रात की है, जहां डिवाइडर से टर्न कर रही कार के बोनट से बाइक सवार टकरा गया. (Korba Accident News) बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उछलकर विपरित लेन में जा गिरा. इस दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी ने भी युवक को टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाएं सवार थी. स्कूटी की रफ्तार नियंत्रित होने से वह महिलाओं को ज्यादा चोट नहीं आई.
CG Accident Video : घटना सीसीटीवी में कैद
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टक्कर के बाद युवक उछलकर विपरित लेन में गिरा, जिसके बाद स्कूटी ने भी उसको टक्कर मार दी. इस पर सवार दो महिलाएं सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई. (Accident Video) आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे. उन्होने पुलिस को घटना की सूचना दी.
पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं मार्ग से बाइक को किनारे किया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों में जुट गई है.

देखें वीडियो
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

