शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी में युवती को शादी का झांसा देकर उसके घर से चोरी का मामला सामने आया है। पंजाब से दिल्ली और फिर रायपुर पहुंचे युवक ने युवती से मिलने उसके घर पहुंचा, फिर उसे नींद की गोली खिलाकर घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि जीवनसाथी एप के जरिए शातिर युवक से युवती का संपर्क हुआ था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती शातिर आरोपी अभिनव सिंह से जीवनसाथी एप के माध्यम से बातचीत कर रही थी। पीड़ित और आरोपी के बीच पिछले डेढ़ साल से शादी को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसी बीच पीड़ित युवती का जन्मदिन पिछले सप्ताह था और इसी जन्मदिन का बहाना लेकर शातिर आरोपी अभिनव सिंह पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश होते हुए रायपुर पहुंचा था।

narayana

शातिर आरोपी ने पीड़ित युवती के घर पर खाना खाने पहुंचा था। इसी बीच खाने को कच्चा होने का बहाना देकर खुद किचन में घुसकर खाना पकाने की बात करने लगा। आरोपी युवक ने मौका पाकर युवती के खाने में कुछ मिला दिया, जिसे खाते ही युवती बेहोश हो गई, फिर आरोपी ने घर से सोने-चांदी के जेवरात पार कर फरार हो गया। पीड़ित युवती की रूम पार्टनर के घर पहुंचने पर उसे उठाया गया तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता को पता चली है।

पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की टेक्निकल जांच में खुलासा हुआ है कि शातिर आरोपी मूलतः पंजाब का निवासी है। आरोपी पिछले कुछ दिनों पहले पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश होते हुए रायपुर पहुंचा था। पुलिस की टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें