रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। बता दें कि गंज इलाके में दो दिनों के भीतर लाश मिलने की यह दूसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

सेंट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि चुनाभट्टी रेलवे फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

narayana

डीसीपी के अनुसार, शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर कोई हादसा। गौरतलब है कि गंज इलाके में दो दिनों के भीतर दूसरी लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इससे पहले भ्रमार कुमार चटर्जी की लाश मिली थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें