मिथलेश गुप्ता, जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर (31 वर्ष) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 23 मार्च 2021 को आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने पत्थलगांव बुलाया। वहां आरोपी ने उसे स्कॉर्पियो में घुमाने के बाद घर छोड़ने का बहाना बनाया और रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।

narayana

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 26 फरवरी को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार कर दिया और कहीं अन्यत्र सगाई कर ली।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें