CG Farmer Protest : प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ कबीरधाम पहुंचे और रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़े किए जाने से आवागमन बाधित हो गया है, केवल एम्बुलेंस को आने-जाने दिया जा रहा है. गुरवार को भी किसान अपनी मांगों पर डटे हुए हैं. इसके कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. 

CG Farmer Protest : अधिकारियों से बेनतीजा रही बातचीत 

किसानों के प्रदर्शन पर प्रशासन नजरें बनाई हुई है. गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने प्रदर्शनस्थल पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की थी, लेकिन यह बेनतीजा रही. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. 

CG Farmer Protest : किसानों क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन ?

किसानों की प्रमुख मांगों में जिले के दोनों शक्कर कारखानों में गन्ना उत्पादन बढ़ाना, गन्ने के बोनस में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, सुतियापाट जलाशय का विस्तार, बिजली बिल कम करना और पूर्व सरकार के धान बोनस की राशि जारी करना सहित 23 मांगें शामिल हैं.

किसानों का कहना है कि जब तक प्रशासन और सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल कवर्धा के पांचों प्रवेश द्वारों रायपुर जबलपुर मार्ग कवर्धा राजनांदगांव मार्ग कवर्धा बिलासपुर मार्ग,में जाम की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन के सामने किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने की बड़ी चुनौती है।

राशन के साथ प्रदर्शन में पहुंचे किसान

कवर्धा में जारी प्रदर्शन में किसान पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं. वह अपने साथ करीब एक सप्ताह का राशन लेकर आए हैं. कुछ लोग सड़क किनारे भोजन बनाते दिखे. यानी साफ है कि मांगे पूरी नहीं होने तक वह यहीं डटे रहेंगे. प्रदर्शन का प्रभाव आम जनता, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन से जल्द ही ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H