CG IED BLAST : सुशील सलाम, कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट (Kanker IED Blast) हो गया, जिसकी चपेट में आने से 3 जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (Kanker SP) ने घटना की पुष्टि की है.

एरिया डोमिनेशन के दौरान IED BlaST

जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना इलाके में कांकेर डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान नुकसान पहुचाने के लिए पूर्व में प्लांट किए गए आईईडी (Improvised Explosive Device) ब्लास्ट कर गया. घने जंगलों के बीच जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में जांच तेज कर दी गई है.

narayana

साथी जवानों ने घायलों को कैंप में इलाज के लिए लेकर पहुंचे हैं. उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. वहीं हालत ज्यादा बिगड़ने पर बेहतर व्यवस्था का इंतेजाम किया जा सकता है. 

मुठभेड़ में मारी गई थी नक्सली रूपी

बता दें कि हाल ही में कांकेर जिले में माचपल्ली के जंगलों में एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी. जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली मारी गई, जिसकी पहचान ACM रैंक कमांडर रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई. रूपी पर 4 लाख रुपए का ईनाम घोषित था. रूपी डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी. विजय रेड्डी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2025 में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था. रूपी बस्तर क्षेत्र के माड़ डिवीजन में में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी. साल 2004 यानी 24 साल पहले माओवादी संगठन के साथ जुड़ी थी. मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री मिला था.  ACM रैंक कमांडर रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई है.