CG Morning News : रायपुर. 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री समेत स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगभ्यास किया. उन्होंने योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की. इसके साथ ही लोगों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प भी दिलाया. राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए. साथ ही विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और महापौर मीनल चौबे भी शामिल हुई. इसके अलावा बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने योग किया.
नीट री-एग्जाम के लिए रायपुर में बनाए गए 25 केंद्र
रायपुर. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 का आयोजन आज किया जाएगा. रायपुर जिले में परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. परीक्षा को लेकर व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई है. वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों के मार्ग संबंधी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है.
राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरा
रायपुर. कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. रायपुर के अभनपुर में आयोजित इस शिविर में वे जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे. प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
फादर्स डे पर आज विशेष कार्यक्रम
रायपुर. महिला समिति गोपाल मंदिर द्वारा 21 जून को फादर्स डे के उपलक्ष्य में पूर्वान्ह 11 बजे नटराज हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समिति की प्रचार प्रसार प्रमुख शशि आर. मोहता ने बताया कि कार्यक्रम में ससुर और बहू के स्नेह, सम्मान और आत्मीय रिश्ते को दर्शाया जाएगा. कार्यक्रम उद्देश्य पारिवारिक संबंधों में प्रेम, अपनापन एवं संस्कारों की महत्ता को उजागर करना है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
व्यक्तित्व विकास पर सेमिनार
संगठन- श्री अवस्थी शकुंतला फाउंडेशन, वृशिता एजुकेशन सोसायटी व अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं
स्थान- वृंदावन सभागार, सिविल लाइन
समय- दोपहर 12.30 से शाम 4 बजे तक.
अघोर महोत्सव व श्रीयज्ञ अनुष्ठान
संस्थान- अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरू मठ, औघड़नाथ दरबार
सानिध्य- अघोर पीठाधीश बाबा रुद्रानंद प्रचंड वेगनाथ
स्थान- मनसा तालाब के समीप प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती स्थित अघोर मठ परिसर में
समय- प्रातः 4 बजे से निरंतर.
वृहद पौधारोपण
आयोजक – विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं
स्थान- दिनेश आनंद फार्म हाउस परसदा-4
समय- प्रातः 9 बजे से.
बैठक
संगठन- कृष्ण मित्र फाउंडेशन
स्थान- सरजूबांधा मुक्तिधाम परिसर टिकरापारा स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में
समय प्रातः 10 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

