CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के कथित कोल लेवी घोटाला मामले में आज विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस जय प्रकाश मौर्य, दीपेश टांक समेत नौ आरोपी EOW की विशेष अदालत में पेश होंगे. मामले की जांच कर रही EOW अब प्रकरण में अंतिम चालान पेश करने की तैयारी में है. EOW पिछले दो वर्षों से कोल लेवी घोटाला मामले की जांच कर रही है. अब तक मामले में चार चार्जशीट पेश की जा चुकी हैं.
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में सुखदेव-बैज होंगे शामिल…
रायपुर. दिल्ली में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है. बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी मौजूद रहेंगे. यह बैठक आज शाम 4 बजे इंदिरा भवन में होगी. छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी बैठक में शामिल होंगे. बैठक में प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल बैठक लेंगे.
भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर होगा शुरू
रायपुर. भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू होगा. मंत्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करेंगे. आज तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे. इसके बाद 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 8 अक्टूबर को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. इससे पहले अगस्त में सहयोग केंद्र का संचालन महज 9 दिनों तक हुआ था.

आज से अंडर-18 फुटबॉल लीग
रायपुर. स्वामी विवेकानंद ट्रैक एंड फील्ड स्टेडियम में 5 अक्टूबर से अंडर-18 फुटबॉल ब्लीग आयोजित की जाएगी. इस एलीट लीग मुकाबले में राजधानी की ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी और नारायणपुर से रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी भाग लेगी. इन दोनों टीमों में पूरे भारत से आए टैलेंटेड खिलाड़ी शामिल होने के कारण अटैकिंग फुटबॉल देखने मिलेगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

