CG Morning News : रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 19 जुलाई को जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा. परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, विद्युत, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी की प्रवेश से पूर्व फ्रिस्किंग एवं फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जाए.
149 बस ऑपरेटरों को परिवहन विभाग का नोटिस
रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस ऑपरेटरों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) नहीं लगाने पर नोटिस जारी किया है. विभाग ने सभी बस संचालकों से 23 जुलाई तक स्पष्टीकरण मांगा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला या निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित बसों के परमिट (अनुमति) रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, कई बस संचालकों का कहना है कि वे अपनी बसों में पहले से ही GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन अब परिवहन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप VLTD अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं.
बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी
रायपुर. श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-इतवारी के बीच साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 1 से 30 अगस्त 2026 के बीच दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी. इतवारी-मधुपुर स्पेशल 1 से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर-इतवारी स्पेशल 2 से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे मधुपुर से चलेगी और रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए इतवारी पहुंचेगी.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
मंगल प्रवेश व वरघोड़ा
संगठन- श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट व चातुर्मास समिति
स्थान- श्रीऋषभदेव मंदिर सदर बाजार से दादाबाड़ी एमजी रोड तक.
समय- सुबह 8 बजे से.
डॉ. बघेल जयंती
संगठन- मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज
स्थान- समाज के नरदहा स्थित बहुउद्देशीय भवन में
समय- सुबह 8 बजे नवीन मार्केट में स्थापित की प्रतिमा पर माल्यार्पण. सुबह 11 से नरदहा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व विविध कार्यक्रम.
कार्यक्रम ‘प्यार का नगमा’
संगठन- जेसीआई रायपुर मोबाइल
स्थान- मधुबन फार्म हाउस, गौरव गार्डन के पास विशालनगर
समय- दोपहर 12.30 बजे.
कार्यशाला
विषय- हिंदवी स्वराज्य से साम्राज्य तक
संस्थान- छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम
आयोजन समिति व श्रीशिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल पुणे
स्थान- चौबे कॉलोनी स्थित
महाराष्ट्र मंडल का सभागृह
समय- सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक.
सतनामी समाज की बैठक
संगठन- गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी व सतनामी समाज
स्थान- न्यू राजेंद्र नगर स्थित अकादमी भवन
समय- दोपहर 2 बजे से.
श्मशान घाट बचाने बैठक
आयोजक जनप्रतिनिधि और मोहल्लेवासी
स्थान – सरजूबांधा श्मशान घाट परिसर
समय- प्रातः 9 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

