CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से होगी. 13 से 17 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में 8 विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि विधायकों की ओर से 1033 सवाल लगाए गए हैं. नकटी गांव, बिजली, महंगाई समेत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं. कांग्रेस ने 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी की है.
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे CM साय
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे. वे सुबह 10 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे. सत्र समाप्त होने के बाद शाम 5:30 बजे विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर. राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे और इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे.
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर. आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम आज शाम 4 बजे नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वे आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी मौजूद रहेंगी.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
भागवत कथा
आयोजक – विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन छत्तीसगढ़ व प्रदेश शौण्डिक समाज
स्थान- इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा
समय- अपरान्ह 3.30 बजे से. महारास, कंसवध,
उद्धव-गोपी संवाद व रुक्मिणी विवाह के प्रसंग.
महापंचायत की बैठक
संगठन- छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत
स्थान- वृंदावन हॉल सिविल लाइन
समय- 11.30 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

