CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11 बजे महानदी भवन (मंत्रालय) के लिए रवाना होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:25 बजे महानदी भवन पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न कार्यालयीन कार्यों और प्रशासनिक बैठकों में व्यस्त रहेंगे.  शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

आज से नए शैक्षणिक सत्र शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है. राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही 16 जून से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा. इस अभियान के तहत विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा देने के साथ उन्हें यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और साइकिलों का वितरण किया जाएगा. वहीं 30 जून को शाला प्रवेश उत्सव के तहत एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन संभाग स्तर पर किया जाएगा.

बिजली दर में बढ़ोतरी पर बैज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इस प्रेसवार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज संबोधित करेंगे. इस दौरान महंगी बिजली समेत विभिन्न जनहित और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 

रैपर एप्पी राजा का आज होगा अंतिम संस्कार

रायपुर. छत्तीसगढ़ी में रैप करने वाले एप्पी राजा का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज एम्स में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार भानुप्रतापपुर में किया जाएगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

आचार्य पदारोहण महोत्सव

संगठन – सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ व अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ

स्थान- इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा

समय- प्रातः 8 बजे वृहद शांतिधारा अभिषेक. सुबह 9 बजे 504 जोड़ों द्वारा सूरीमंत्र महापूजन. दोपहर 12.30 बजे अरिहंत पूजा मंडल व पाली द्वारा श्रीआदिनाथ पंचकल्याणक पूजन. शाम 7 बजे से प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल की भक्तिमय प्रस्तुति.

सामूहिक उपनयन संस्कार

संस्थान – महाराष्ट्र मंडल व महाराष्ट्र संस्कार केंद्र

स्थान- चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में

समय- प्रातः 10.30 बजे से.

रामायण कथा व रामलीला उत्सव

स्थान- मां बम्लेश्वरी मंदिर, रामसागर पारा

समय- शाम 7.30 से रात्रि 10.30 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H