CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3 बजे सीएम साय मंत्रालय जाएंगे. वह मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर सकते है. इसके बाद सीएम शाम 6:30 बजे आमासिवनी स्थित निजी रिजॉर्ट पहुचेंगे, जहां आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायपुर. पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा के समस्त कांग्रेसी 15 मई को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक, शहीद वीर नारायण सिंह कॉम्पलेक्स स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल को लेकर आम जनता के बीच हलचल मची हुई है. लोग एक से दूसरी जगह जाने के लिए घबरा रहे हैं. पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. मरीज परेशान हैं, व्यापार की स्थिति खराब हो रही है, छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं, उससे वंचित हो जा रहे हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. बीजेपी सरकार मस्त है, जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं है. 

महतारी वंदन E-KYC अपडेट कराने पार्षद कार्यालय में शिविर

रायपुर. शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के रामकुंड स्थित पार्षद कार्यालय में महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के लिए केवाईसी अपडेट कराने शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 15 और 16 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा. वार्ड पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने वार्ड के हितग्राहियों को विशेष शिविर में उपस्थित होकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है,

आप के नए प्रदेश प्रभारी करेंगे पांच दिवसीय दौरा

रायपुर. आम आदमी पार्टी के पूर्व छग प्रभारी संदीप पाठक के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मुकेश अहलावत को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. वे 15 मई से पांच दिनों तक छग दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे प्रदेश के चार नगर पंचायत चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

दीक्षांत समारोह

कहां-एग्रीकल्चर कॉलेज, कृषि मंडपम, सुबह 11 बजे से.

अधिवक्ता संघ चुनाव

कहां- जिला न्यायालय परिसर, सुबह 10 बजे से.

रंग संस्कार महोत्सव

कहां-महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी, शाम 6:30 बजे से.