CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 2:05 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे. यहां बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे वापस रायपुर लौटेंगे. शाम 6 बजे कबीर नगर के दशहरा मैदान में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर स्थित राजीव भवन में आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस की पत्रकार वार्ता होगी. महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे. पत्रकार वार्ता में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस अपना पक्ष रख सकती है.

रायपुर में आज से लोकरंग पर्व का प्रारंभ

रायपुर. छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आयोजन किया जाएगा. यह सांस्कृतिक आयोजन 06, 07 और 08 सितंबर को रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित होगा. यह कार्यक्रम हर रोज शाम सात बजे से शुरू होगा. इस आयोजन में भरथरी, पंडवानी, लोरिकचंदा, नाचा और गम्मत की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी. इनके साथ सुआ, करमा और पंथी जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी होंगी. वहीं, बांसगीत, देवारगीत, ददरिया, और जसगीत के जरिए प्रदेश की लोक गायन की झलक देखने को मिलेगी.

जिले की चिट्ठी

आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम जिले की चिट्ठी में आ श्रोताओं को रायगढ़ जिले की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 6:05 बजे प्रसारित किया जाएगा. प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रो में इसे रिले किया जाएगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

तपस्वियों के सम्मान में मेहंदी सांझ

आयोजक- आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास समिति

स्थान- श्रीजिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एमजी रोड

समय- दोपहर 2 बजे से.

भव्य पारणा एवं वरघोड़ा

आयोजक- श्रीविमलनाथ जैन श्वेताम्बर चातुर्मास समिति

स्थान- श्रीनाकोड़ा भैरव सोसायटी स्थित हीर सूरी भवन

समय- वरघोड़ा सुबह 9 बजे आम्रपाली स्थित शांति गुरु मंदिर से. पारणा सुबह 11 बजे से.

तीज महोत्सव

आयोजक – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद

स्थान- वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

समय- दोपहर 2 बजे से.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H