CG Morning News, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम और रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम को सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट में आयोजित News24 MP-CG के GenNext संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट जाएंगे, जहां News24 MP-CG द्वारा आयोजित GenNext संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं के साथ संवाद करेंगे और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे सुखदेव

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर है। आज बस्तर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। सुबह 10 बजे जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे और 11.30 बजे दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। फिर 2.30 बजे बारसूर जाएंगे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए आज अहम दिन है। योजना की 32वीं किस्त आज जारी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 32वीं किस्त का भुगतान करेंगे। राशि सीधे पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

20,708 करोड़ रुपये के पार होगा कुल भुगतान

32वीं किस्त जारी होने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत अब तक किया गया कुल भुगतान 20,708 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

ई-केवाईसी कराने वाली महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस किस्त का लाभ उन पात्र हितग्राहियों को मिलेगा, जिन्होंने योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H