CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे. दोपहर 12:15 बजे वे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे. करीब 1:55 बजे ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचने के बाद दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. शाम 6:30 बजे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. रात 7:30 बजे कार्यक्रम से रवाना होकर सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे और रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल

रायपुर. संस्कृति विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को रायपुर के महंत घासीदास स्मारक परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन किया जाएगा. शाम 7 बजे से आयोजित इस विशेष काव्य संध्या में छत्तीसगढ़ के नामचीन कवि अपनी बहुचर्चित रचनाओं की प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित रचनाकार भी अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों से काव्य संध्या की गरिमा बढ़ाएंगे. लखनऊ की श्रृंगार रस की कवयित्री सोनी मिश्रा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगी, वहीं जबलपुर के विनोद नयन भी काव्य पाठ करेंगे.  

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आगाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से उद्योगों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में 18 से 20 सितंबर तक 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा. तीन दिवसीय इस औद्योगिक मेले में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को एक साझा मंच मिलेगा. देशभर से उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक और खरीदार रायपुर पहुंचेंगे. फेयर में उत्पादों और नई तकनीकों की प्रदर्शनी के साथ निवेशकों के साथ संवाद भी होगा. युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाएगी, जबकि उद्योगों और विद्यार्थियों को जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे. इसके अलावा स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों और बिजनेस आइडिया को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG Weather Today : गर्मी ने किया बेहाल, इस दिन से राहत के आसार, जानें लेटेस्ट मौसम अपडेट

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H