CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने वाले हैं. मुख्यमंत्री बुधवार को आज सूरजपुर और गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 11 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे. जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब एक बजे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे. विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की मौजूदगी में सीएम साय दोपहर करीब 3 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में 700 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे. 4 बजे नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं दर्रिपारा ग्राम में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. वहीं नव निर्मित कचना ध्रुवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे.
बिजली दर में बढ़ोतरी पर प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन आज
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बिजली के दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी. बिजली दफ्तरों के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विरोध जताएंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांकेर में प्रदर्शन करेंगे. प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी की जा सकती है.
अभनपुर-कुरुद नई रेल लाइन पर आज ट्रेन का स्पीड ट्रायल
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कल सुबह दस बजे अभनपुर से कुरुद के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा. स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे ने आम लोगों से रेलवे लाइन से दूर रहने और अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर रखने को कहा है.
मंत्री टंक राम वर्मा राज्य स्तरीय कार्यशाला में होंगे शामिल
रायपुर. मंत्री टंक राम वर्मा बुधवार को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे तथा किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों से संवाद करेंगे. जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मंत्री वर्मा प्रातः 9 बजे धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे. धमतरी के संबलपुर स्थित होटल गैलेक्सी कृषि विज्ञान केंद्र के सामने आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के विस्तार, जैविक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी. राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. मंत्री टंक राम वर्मा की इस कार्यशाला में सहभागिता से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
आचार्य पदारोहण महोत्सव
संगठन- सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ व अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ
स्थान- इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा
समय- प्रातः 7.30 बजे 14 वर्षीय बाल मुनि शतावधानी हंसभद्र महाराज द्वारा सहस्रावधान का अद्वितीय प्रदर्शन. शाम को गायक ऋषभ संभव जैन की भक्तिपूर्ण प्रस्तुति. साथ ही झाड़ी-जयपुर के प्रख्यात कलाकारों द्वारा झांकीमय आकर्षक प्रस्तुतियां.
महाराणा प्रताप जन्मोत्सव
संगठन- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह उपसमिति रायपुर दक्षिण
स्थान- टाटीबंध चौक में महाराणा प्रतिमा के समक्ष
समय प्रातः 9 बजे से.
जुगलबंदी कला प्रदर्शनी
संस्थान – महाकोशल कला परिषद
स्थान – महाकोशल आर्ट गैलरी
समय- शाम 6 बजे से.
योग प्रशिक्षण
संस्थान – आयुष्मान आरोग्य मंदिर व शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय
स्थान- ग्राम गुमा के शासकीय शाला प्रांगण में
समय प्रातः 7 से 9 बजे तक.
रामायण कथा व रामलीला उत्सव
स्थान- मां बम्लेश्वरी मंदिर, रामसागर पारा
समय शाम 7.30 से रात्रि 10.30 बजे तक.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

