CG Morning News: रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. सुबह 11 बजे वे त्रिमूर्ति नगर स्थित दया भवन पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे.

राजधानी में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

रायपुर. राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में छात्र अंबेडकर चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन में छात्र पेपर लीक रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने, छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और री-नीट से जुड़ी घटनाओं के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय देने की मांग उठाएंगे.

प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (पीएसएलए-26) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को राजधानी रायपुर के 52 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा. इस परीक्षा में कुल 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे. रविवार को आयोजित होने वाली यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी. परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने अधिकारियों और परीक्षा पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि 

रायपुर. राजधानी में 26 जुलाई को विजय कारगिल दिवस के मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल स्थित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ग्राउंड में आज मुख्य समारोह आयोजित होगा. इस दौरान शहीद परिवारों और कारगिल योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा. इस दौरान देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कविता पाठ भी होगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

काव्य संध्या

संस्थान – साहित्य सृजन संस्थान

स्थान- वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस

समय- दोपहर तीन बजे से

विशेष संगीत कार्यक्रम

संस्थान- धुन फाउंडेशन

स्थान- मायाराम सुरजन हॉल

समय- शाम छह बजे से

शपथ ग्रहण समारोह

संस्थान- महाराष्ट्र मंडल

स्थान- चौबे कॉलोनी

समय- शाम 5.30 बजे से

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H