CG Morning News : रायपुर. दो दिवसीय बस्तर दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दूरदर्शन केंद्र में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12:40 बजे तक वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

कचरा कलेक्शन के यूजर चार्ज में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन 

रायपुर  रायपुर नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले के विरोध में आज कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा का पुतला दहन करेंगे. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आज सुबह 11:30 बजे विरोध प्रदर्शन होगा. 

CCPL सीजन-3 का आज होगा आगाज

रायपुर. CCPL सीजन-3 का आज आगाज होने जा रहा है. नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के बाद अब लोगों को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का रोमांच देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा.

गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज 4 से 18 जून तक रहेगा बंद

रायपुर. गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज (एक्सप्रेस-वे वाला) अस्थायी रूप से 4 जून से 18 जून तक बंद रहेगा. रेलवे के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बंद करने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस वे होकर गुढ़ियारी की तरफ जाने के लिए रेलवे अंडर पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा. असुविधा और देरी से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में तेलघानी नाका ओवर ब्रिज या चूनाभट्टी अंडर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम

योग व ध्यान प्रशिक्षण

संस्था- नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला

स्थान- नूतन स्कूल कैंपस, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा

समय प्रातः 5:10 बजे से.

संस्कार शिक्षण शिविर

संस्थान- श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट

स्थान- मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर

समय- सुबह 7 से 9:30 एवं शाम 7:30 से 8:30 बजे तक के दो सत्रों में. शाम 7 बजे से सामूहिक आरती व पाठ. रात्रि 8:30 बजे से संस्कारमय सांस्कृतिक कार्यक्रम.

परमानंद महोत्सव

संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट

स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर

समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.