CG Morning News : रायपुर. सिंगापुर यात्रा से आज मुख्यमंत्री साय वापस लौट आएंगे. हैदराबाद से वह सुबह करीब 8:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे. सुबह 9:10 बजे तक मुख्यमंत्री निवास जाएंगे. बुधवार को वह रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले भाजपा के सेवा ज्योति कार्यक्रम और विकसित भारत संकल्प में शिरकत करेंगे. वहीं शाम करीब 5:30 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा के संग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.
कांग्रेस प्रभारी सुखदेव जाएंगे बस्तर
रायपुर. कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. आज वह बस्तर दौरे की शुरुआत करेंगे. जहां वह बस्तर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. तीन दिनों तक करेंगे बस्तर के अलग-अलग इलाकों में पहुचेंगे. सुबह 10 बजे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे. कांकेर में दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे. दोपहर 2 बजे वोट बचाओ देश बचाओ मार्च में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे कांकेर से जगदलपुर जाएंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे.
ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला
रायपुर. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा टल गया है. वह दो दिवसीय दौरे पर आज रायपुर पहुंचने वाले थे. निर्वाचन आयोग ने अपरिहार्य कारणों से सीईसी और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा टाल दिया है. राज्य सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया था और प्रोटोकोल भी जारी किया था, लेकिन दौरे से ठीक एक दिन पहले दौरा उनका टल गया है. परिपत्र में उल्लेख किया गया है कि संशोधित तिथि की जानकारी, आयोग से प्राप्त होने के बाद दी जाएगी.

बीजेपी की सेवा ज्योति यात्रा आज
रायपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजन किया जाएगा. इसी के तहत रायपुर में IGKV में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें विशेष तौर पर सीएम साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे. कार्यक्रम के तहत सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ का भ्रमण होगा. वहीं एलईडी मंचों से पीएम मोदी का लाइव संबोधन को सभी कार्यकर्ता सुनेंगे. प्रदेशभर में होने वाली यात्रा को लेकर बीजेपी ने व्यापक तैयारियां की हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

