CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे. दोपहर 2 बजे नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में जाएंगे. जहां मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का विमोचन करेंगे.इस दौरान कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम साय मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
कांग्रेस जिलाध्यक्षों को आज अल्का लांबा देगी ट्रेनिंग
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा जारी है. केसी वेणुगोपाल के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा आज नए जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी. अभनपुर में आज इस शिविर का 7वां दिन है. संभावना है कि समापन में प्रियंका गांधी आ सकती है.
आज से ओपन टेनिस टूर्नामेंट
रायपुर. वीआईपी क्लब शंकरनगर में 26 से 28 जून तक टीपीएलआरएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया, इस टूर्नामेंट में अंडर 12, 14 व 16 वर्षीय आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें लगभग 60 बालक-बालिका भाग ले रहे हैं. स्पर्धा के मुख्य निर्णायक लुकेश नेताम हैं. विजेताओं कों मेडल एवं योनेक्स के किट बैग पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जाएंगे.
रायपुर में आज मुहर्रम पर निकाले जाएंगे ताजिये जुलूस
रायपुर. मुहर्रम के मौके पर राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई शहरों में कल ताजिये निकाले जाएंगे. रायपुर के कर्बला में हजरत हुसैन की बड़ी कुर्बानी को याद करते हुए मजलिसों यानी धार्मिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
मातमी जुलूस मोमिनपारा से करबला तालाब तक
संस्थान- हैदरी मस्जिद ट्रस्ट मोमिनपारा
समय- शुरूआत शाम 4 बजे से.
हाईटेक आंगनबाड़ी में बैठक
संस्थान – महाराष्ट्र मंडल रायपुर
स्थान- टाटीबंध स्थित हाईटेक आंगनबाड़ी (प्ले स्कूल)
समय- सुबह 10.30 बजे से.

