CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे. वे सुबह 9:50 बजे सीएम हाउससे रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर और पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. शाम को श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद पुरी के निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे. इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें महानदी जल विवाद के समाधान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. सोमवार को सीएम साय दोपहर करीब 1.25 बजे रायपुर लौटेंगे.
रायपुर संभाग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण
रायपुर. कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से रायपुर संभाग में शुरू होगा. रायपुर के प्रतिष्ठा मांगलिक भवन में दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बस्तर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के बाद अब रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर तक चलेगा.
सिंगर अमित साना देंगे चक्रधर समारोह में बिखेंगे जलवा
रायपुर. रायगढ़ में आज 41वें चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या सजेगी, जिसमें कथक, शास्त्रीय नृत्य और ओडिशा की पारंपरिक गोटीपुआ नृत्य शैली की प्रस्तुतियां होंगी. शाम 4.45 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 10 सदस्यीय दल और पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की विशेष प्रस्तुति होगी. वहीं रात 9 बजे से इंडियन आइडल फेम अमित साना अपने 10 सदस्यीय संगीत दल के साथ सुरों की महफिल सजाएंगे, जिसके साथ 20 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा.
आज भव्य पारणा महोत्सव
रायपुर. विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट एवं अद्भुत चातुर्मास समिति द्वारा गुरुवर्या साध्वी सिद्धांत ज्योतिश्री एवं साध्वीवृंदों की निश्रा में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत 20 सितंबर को गुरुवर्याश्री के 89वें वर्धमान ओली तप का भव्य पारणा महोत्सव आयोजित किया जाएगा. प्रातः 8 बजे पारणा कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा प्रातः 9:30 बजे से 108 जोड़ों द्वारा 20 स्थानक की भव्य पूजा होगी. रायपुर में पहली बार इतनी भव्य 20 स्थानक पूजा बिना किसी नकराना (शुल्क) के आयोजित की जा रही है. श्रद्धालुओं को केवल पूजा के वस्त्रों में आना होगा, शेष समस्त व्यवस्था ट्रस्ट एवं समिति द्वारा की जा रही है. इस पुनीत प्रसंग पर सुबह 8 बजे हीरसूरी भवन, अरिहंत हाईट से राजेश सिंघी भवन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
नाट्य मंचन
हिंदी नाटक ‘गगन की ओर निशाना’
आयोजक – महाराष्ट्र मंडल रायपुर
स्थान- चौबे कॉलोनी स्थित मंडल का भवन
समय- शाम 7 बजे से.
श्रावक संस्कार शिविर
आयोजक- समयोपदेश वर्षायोग-2026 समिति पावन सानिध्य- मुनिश्री आगम सागर ससंघ
स्थान- दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड
समय- प्रातः 5:30 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



