CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे. वे सुबह करीब 10 बजे रायपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री चिक्कबल्लापुर स्थित सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली में आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 5:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर रात करीब 7:20 बजे रायपुर लौटेंगे.
थाने के बाहर कांग्रेस का धरना जारी
रायपुर. रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR का विरोध किया जा रहा है. कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की बात को लेकर अड़ी हुई है.
महानदी विवाद सुलझाने केंद्र की मध्यस्थता पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ राजी
रायपुर. महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. वर्षों से ट्रिब्यूनल में लंबित इस मामले में अब केंद्र सरकार मध्यस्थ की भूमिका निभाएगी. महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल की सुनवाई के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों ने केंद्र की मध्यस्थता पर सहमति जता दी. इसके साथ ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जल्द बैठक कराने की तैयारी शुरू हो गई है. ट्रिब्यूनल ने बातचीत से समाधान की संभावना को देखते हुए मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त तय की है.
महानदी जल विवाद के निराकरण के लिए गठित ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बेला एस. त्रिवेदी ने सुनवाई के दौरान दोनों राज्यों के बीच अब तक हुई बातचीत की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार की मध्यस्थता में विवाद सुलझाने पर सहमति व्यक्त की. दोनों राज्य जल्द ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह करेंगे.

आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है. अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर स्वयं या नजदीकी कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं. इसके लिए लिंक https://cgiti.admissions.nic.in/ है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


