CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवाससे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचने के बाद कार से कुनकुरी जाएंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 3:30 बजे कुनकुरी से रवाना होकर शाम 4 बजे बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.

पप्पू यादव-राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन आज

रायपुर. अखिल भारतीय संत समिति संसद परिसर में सनातन विरोधी स्वांग रचने वाले सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद से बेहद नाराज है. संत समिति ने 11 अगस्त मंगलवार को राजधानी के श्री दूधाधारी सत्संग भवन मठपारा (टिकरापारा) में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत किया है, जिसमें संत समाज, पुजारी, कथावाचक तीनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे. समिति का कहना है कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चोरी संत समाज या पुजारी ने नहीं, बल्कि वहां के कर्मचारियों ने की है, बावजूद इसके सनातन विरोधी स्वांग रचकर संत समाज को बदनाम किया जा रहा है.

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका और जननेता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त को रायपुर के न्यू बस स्टैंड पंडरी स्थित उनकी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उपस्थितजन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. नगर निगम के संस्कृति विभाग और जोन क्रमांक-2 द्वारा कार्यक्रम स्थल की विशेष साफ-सफाई, पुष्प सज्जा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई  हैं. कार्यक्रम में मिनीमाता के सामाजिक योगदान, समाज सुधार और जनसेवा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

मिनीमाता स्मृति दिवस सतनामी प्रतिभा सम्मान समारोह

संगठन- गुरु घासीदास साहित्य-संस्कृति अकादमी व राजश्री सद्भावना समिति

स्थान- वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

समय- सुबह 9 बजे पंडरी में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम. सुबह 11 बजे से समारोह.

जनजातीय संस्कृति पर फोटो प्रदर्शनी

आयोजक – छत्तीसगढ़ जन विकास एवं सशक्तीकरण, क्लाउड एवं संस्कृति विभाग स्थान- नालंदा परिसर के पास जीई रोड स्थित कला केंद्र में

समय- दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H