CG Morning News, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:20 बजे बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे शिक्षक सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद CM साय दोपहर 2:55 बजे वापस रायपुर लौटेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छत्तीसगढ़ में आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। उरकुरा स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते आज और कल कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
आज रद्द रहने वाली ट्रेनें
आज रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
कल रद्द रहने वाली ट्रेनें
कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा
41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह
रायगढ़। कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का भव्य आयोजन कल से शुरू होगा। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह समारोह 23 सितंबर तक चलेगा। हर शाम 6 बजे से देश-प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
समारोह की शुरुआत पद्मश्री डॉ. उषा बारले की प्रस्तुति से होगी। इसके अलावा पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों के साथ इंडियन आइडल फेम कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह के दौरान संगीत, नृत्य और लोककला की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
चक्रधर समारोह का भव्य समापन कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू की सुरमयी प्रस्तुतियों के साथ होगा। आयोजन की खास बात यह भी है कि स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक ही मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश और दुनिया तक पहुंचाने वाला प्रमुख आयोजन है। इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। हालांकि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में होने के कारण बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार फिलहाल नहीं हैं। पिछले साल सितंबर में रायपुर जिले में 284 मिमी बारिश हुई थी और इस बार भी बारिश का आंकड़ा इसके आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



