CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं. आज उनके प्रवास का तीसरा दिन है. मुख्यमंत्री साय मंगलवार को सिंगापुर के कई बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, राज्य की नई औद्योगिक नीति और आर्थिक साझेदारी के अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध सुविधाओं और निवेश के अनुकूल माहौल की जानकारी भी देंगे.
बीजेपी का सहयोग केंद्र आज भी रहेगा जारी
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी का सहयोग केंद्र आज भी जारी रहेगा. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे. सहयोग केंद्र का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचते हैं. मंत्री संबंधित मामलों को सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों और विभागों को आवश्यक निर्देश दे सकते हैं.
सेवा संकल्प के तहत स्कूलों में नुक्कड़ नाटक
कोरबा. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार, 6 अक्टूबर को जिले के सात स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सेजेस एनसीडीसी कोरबा में सेजेस एनसीडीसी कोरबा के विद्यार्थी और सेजेस कटघोरा में सेजेस कटघोरा के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा की प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीडब्ल्यूडी रामपुर में होगी. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कटघोरा के विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या कटघोरा में, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सेन्द्रिपाली के विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्द्रिपाली में, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुनगाडीह के विद्यार्थी सेजेस हिंदी माध्यम मुनगाडीह में तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोड़ी-उपरोड़ा के विद्यार्थी पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रस्तुतियां 6 अक्टूबर को निर्धारित स्थलों पर होंगी.
IIIT रायपुर में एजेंटिक AI रोड शो का अंतिम दिन
रायपुर. ट्रिपल आईटी नया रायपुर में आयोजित IEEE एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोडश का आज 6 अक्टूबर को अंतिम दिन है. तीन दिवसीय आयोजन में विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और विद्यार्थी एजेंटिक AI की संभावनाओं, अनुप्रयोगों और चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं.
अंतिम दिन एआई सिस्टम, एथिकल और जिम्मेदार AI, मानव-एआई सहयोग और व्यावहारिक उपयोग पर विशेष फोकस रहेगा. कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी चर्चा और प्रदर्शन के साथ आइडियाथॉन भी आयोजित किया जा रहा है. आयोजन IEEE कंप्यूटर सोसाइटी स्पेशल प्रोजेक्ट, ट्रिपल आईटी और AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश थमी तो गर्मी जैसे बने हालात, जानें आज का मौसम अपडेट
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

