CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद रात 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

आज से शुरू होगी बस्तर में तिरंगा यात्रा

रायपुर. बस्तर के पूर्व घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में आज से तीन दिवसीय ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ शुरू होगी. 12 से 14 अगस्त तक चलने वाली यह यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर होते हुए नक्सलियों की तथाकथित राजधानी कही जाने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंचेगी. यात्रा के जरिए बस्तर के संवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया जाएगा.

नेशनल ट्रायथलॉन गेम्स के लिए पुलिस टीम रवाना

राजनांदगांव. जिला पुलिस बल के जवान महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाली नेशनल ट्रायथलॉन गेम्स में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं. प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अगस्त तक किया जाएगा. इस दौरान पुलिस जवान ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे.

बस्तर दशहरा का होगा आगाज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं की अनूठी पहचान माने जाने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आगाज बुधवार, 12 अगस्त 2026 से होगा. हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में पारंपरिक पाट जात्रा पूजा विधान संपन्न होगा. इसी के साथ करीब 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी.

अतिथि व्याख्याताओं का प्रदर्शन आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता पीएचडी, NET, SET कल्याण संघ के बैनर तले आज नया रायपुर में एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस प्रदर्शन में अतिथि व्याख्याता मानदेय भुगतान, नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

शनि प्रगट उत्सव

संस्थान- श्रीशनि मंदिर ट्रस्ट

स्थान- महादेव घाट रोड लाखेनगर स्थित मंदिर में

समय- सुबह 7 बजे से तेल अभिषेक. दोपहर 12 बजे हवन. शाम 5 बजे से कीर्तन व प्रसाद भंडारा.

रामकथा

कथावाचक- संत शंभूशरण लाटा

संस्थान- रामकथा प्रचार समिति

स्थान- समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम

समय- दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H