CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली है. साय कैबिनेट की आज सुबह 53वीं बैठक बुलाई गई है. दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेशभर में प्रधानमंत्री का पूतला फूंकेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके अतिरिक्त भाजपा के सह सगंठन महामंत्री शिव प्रकाश के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन है. आज वह प्रदेश महामंत्रियों और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं. वहीं रायपुर मंडल में आज कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

साय कैबिनेट की 53वीं बैठक आज

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है. सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं.

प्रदेशभर में प्रधानमंत्री का पूतला फूंकेगी कांग्रेस

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. यह विरोध राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र समुदाय के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने इस संबंध में सभी जिला इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे शिव प्रकाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है. राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश आज प्रदेश महामंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी, जबकि दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक आयोजित की जाएगी. इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी.

रायपुर रेल मंडल में कई ट्रेने रहेंगी रद्द

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज कई ट्रेने रद्द रहने वाली है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई का कार्य किया जाएगा.

22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

22 जुलाई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी और गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

22 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H