CG Morning News : रायपुर. भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था. अब भारतीय टीम दूसरे मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा.

CG Morning News : बिलासपुर दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल

बिलासपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे. कल शाम 5 बजे रतनपुर पहुंचकर शक्तिपीठ मां महामाया के दर्शन करेंगे. वहां उनका कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और कांग्रेस पदाधिकारीयों द्वारा आगवनी किया जाएगा. रतनपुर से 6:30 बजे रवाना होकर मस्तूरी विधानसभा के जयरामनगर खैरा पहुंचकर विधायक दिलीप लहरिया के साथ जगराता कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात्रि 8 बजे जयरामनगर से रवाना होकर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचेंगे. वहां परिवार जनों एवं कार्यकताअरं से भेंट मुलाकात कर वहां से भिलाई निवास स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे.

CG Morning News : जिले की चिट्ठी में ‘बालोद’ की बात

रायपुर. आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम ‘जिले की चिट्ठी’ का प्रसारण कल शाम 6:05 बजे से 6:10 बजे तक होगा. इस अंक में बालोद जिले की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी. यह कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों से रिले किया जाएगा.

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

रायपुर. जवाहर नवोदय विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दिया गया है. इच्छुक विद्यार्थी 22 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

सिद्धाचल की भाव यात्रा

आयोजक- सर्वमंगलमय वर्षावास समिति

स्थान- ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर

समय- सुबह 8.45 बजे से.

राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली

थीम- नशे के विरुद्ध एकजुट भारत

आयोजक – छत्तीसगढ़ पुलिस

स्थान- पुलिस ग्राउंड रायपुर

समय- सुबह 10.30 बजे.

परिचर्चा

विषय- भाषायी विवाद और भारत का भविष्य

आयोजक- साहित्यकार मंडल

स्थान- प्रेस क्लब, मोतीबाग

समय- अपरान्ह 3.30 बजे से

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H