अमित पांडेय, डोंगरगढ़। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है। वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : CG Crime News : शादी समारोह में खूनी झड़प, एक युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार वह मारपीट और जानलेवा हमले तक कर चुका था। ऐसे में इस जघन्य हत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और नशे की भूमिका को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। एफएसएल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या
गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले रविवार रात रामाटोला क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन हत्याओं ने डोंगरगढ़ में कानून-व्यवस्था और सामाजिक हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

