CG News : रोहित कश्यप, मुंगेली. जिले के जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया है. कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.

CG News : जनप्रतिनिधियों ने दी थी चेतावनी

दरअसल, जनप्रतिनिधियों ने 11 मई को जहरगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी.अवैध शराब कारोबार के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण लगातार बिगड़ रहा है. महिलाओं और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है. पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी. कहा गया कि यदि पुलिस अवैध शराब बिक्री पर रोक नही लगा सकती है, तो फिर क्षेत्र के सभी लोगों को शराब बेचने की खुली अनुमति दे दी जाए. यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई. जांच के दौरान पुलिस को नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली.

पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 9 आरोपियों को दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश कश्यप, सुमित कश्यप, दीपक साहू, दीनदयाल कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, लोरिक यादव, पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू, विकास कश्यप और विनोद कश्यप शामिल हैं. सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है.
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब जरहागांव में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

