CG News : बिलासपुर. कभी डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट, तो कभी नकली रेड लेबल चाय पत्ती, ईनो और कई प्रोडक्ट्स. छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला नकली प्रोडक्ट का हब बनते जा रहा है. छापेमारी में गोडाउन और दुकानों में ब्रांडेड कंपनी के नकली सामान का जखीरा मिल रहा है. एक बार फिर खाद्य विभाग की रेड में लाखों रुपए के एवरेस्ट ब्रांड के नकली उत्पादों को जब्त किया है. 

CG News

मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी पर पड़ा छापा

जानकारी के मुताबिक, एवरेस्ट कंपनी की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी कार्गो मूवर्स पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पाया गया कि Everest Spices के नाम पर चिकन मसाले की नकली खेप तैयार कर बेचे जाने की कोशिश की जा रही थी. अधिकारियों की टीम पहुंचने पर आरोपी व्यवसायी फरार हो गया. मामले की पुष्टि तब हुई जब एवरेस्ट कंपनी के सेल्स कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद मसालों की जांच की और उन्हें नकली बताया. करीब 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत के मसालों को जब्त कर लिया गया.

सैंपलों की जांच जारी

मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जहां मसालों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी गई है.  इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि संबंधित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का कहना है कि मसाला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वहां रखवाया गया था.

narayana

FIR की तैयारी, पूछताछ जारी

कार्रवाई में नायब तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही, जिन्होंने मौके से पूरा सामान कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.