सारंगढ़-बिलाईगढ़/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बिलासपुर से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। एक ओर उफनते नाले में कार बह गई, तो वहीं दूसरी ओर अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।

उफनते नाले में बही कार
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के माधोपली क्षेत्र में उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर हुई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन शाम ढलने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया है। कल सुबह से फिर खोजबीन शुरू की जाएगी।
अरपा नदी में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश
बिलासपुर। अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना कोनी थाना क्षेत्र के समृद्धि विहार के पास की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है। फिलहाल, कोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


