CG News : मनोज यादव, कोरबा. तहसील कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अलमारी के पीछे कोबरा सांप दिखाई दिया. कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं. अगर यह कार्यदिवस होता तो मामला गंभीर हो सकता था. सूचना के बाद सांप का रेस्क्यू कर लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, प्रतिलिपी शाखा में कार्य के लिए रविवार सुबह सहायक ग्रेड-2 आईपी डाहिरे और एक अन्य उक्त शाखा में गए थे, तभी उनकी नजर अलमारी के पीछे कोबरा पर नजर पड़ी. कमरे के भीतर कोबरा की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी.

कोबरा दिखाई देने के बाद तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम के सदस्य अविनाश यादव से संपर्क किया गया। अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू की प्रक्रिया शुरू की। कोबरा कार्यालय के अंदर अलमारी के पीछे बैठा हुआ था, जिसके कारण उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और उसे जंगल में छोड़ा गया. वन विभाग ने लोगों से सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें की अपील की.
देखें VIDEO
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

