CG News : प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. शहर में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है. मठपारा स्थित लकड़ी टाल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में शनिवार की रात करीब 11 बजे तेंदुआ घूमता हुआ कैद हुआ है. घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से शहर में तेंदुए के दिखाई देने की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन लोग इसे अफवाह मान रहे थे. अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.

गौरतलब है कि कवर्धा शहर में तेंदुए की दस्तक का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है. करीब 15 दिन पहले एक निजी अस्पताल के बाथरूम में तेंदूआ जंगल से भटककर पहुंचा था. भनक लगते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.

अब एक बार फिर रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. मामले को लेकर वन विभाग अलर्ट है. लोगों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की जाती है.

देखें वीडियो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H