CG News : प्रतीक शर्मा, मुंगेली. मुंगेली जिले के राजीव गांधी जलाशय के ओवरफ्लो क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात शव मिला है. घटना से स्थानियों में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि मृतक मछली पकड़ने के लिए जलाशय आया था. मामाला खुड़िया चौकी क्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक, लोगों ने आज सुबह पुलिस को तलाब में तैरता हुए शव देखने की सूचना मिली. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला. शव की स्थिति देखकर मौत पिछले 24 घंटों के भीतर होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने पंचानामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के शव की शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. 

narayana

फिलहाल पुलिस इसे मछली पकड़ने के दौरान हुई दुर्घटना मानकर चल रही है,लेकिन मौत की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी. मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शिनाख्त के लिए पुलिस ने कुछ अहम सुराग जुटाए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह मछली का शिकार करने जलाशय आया था और इसी दौरान यह हादसा हुआ होगा. हालांकि, मौत की परिस्थितियां अभी भी संदिग्ध बनी हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.