प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठे-बैठे अचानक अचेत हो गया। मृतक के पास इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट मिला है।


घटना की जानकारी मिलते ही बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

