मिथलेश गुप्ता, जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार, किलकिला गांव निवासी रामदयाल सिदार लंबे समय से अपने परिजनों से शादी कराने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को युवक ने घर के अंदर लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलने पर पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक और मानसिक तनाव बताई जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

