CG NEWS: मनेंद्र पटेल, दुर्ग. भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगा ली. वहीं सुसाइड करने से पहले छात्र ने अपनी गलफ्रेंड (Girl Friend) को कॉल करके आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी दी. पिछले दिनों मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल में पढ़ने वाली एक दूसरी फ्रेंड के बारे में बताया था. इसके बाद से गर्लफ्रेंड छात्र से नाराज चल रही थी. उसी से आहत होकर छात्र ने पहले गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल (Video Call) किया, फिर उसी के सामने फांसी लगा ली. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान न्यू कृष्णा नगर निवासी गोपाल साव (17 वर्ष) के रूप में हुई है. घर के पास के स्कूल में छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था.


मृतक के भाई लोकेश साव ने बताया कि उसकी बचपन से बिहार की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी. उससे उसकी रोजाना सोशल मीडिया (Social media) पर बातचीत होती थी. पिछले दिनों बातचीत के दौरान उसके भाई गोपाल ने उसे क्लास में पढ़ने वाली लड़की के बारे में बताया. इस पर गर्लफ्रेंड उससे नाराज हो गई. उसने गोपाल से विवाद किया. बाद में गोपाल को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया. सोशल मीडिया पर भी उसे ज्यादातर इग्नोर करने लगी. इससे आहत होकर गोपाल ने आत्मघाती कदम उठाया.

गुरुवार दोपहर को दिन में परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी काम से बाहर थे और वह खुद अपनी मोबाइल शॉप पर था. उस दौरान गोपाल ने गलफ्रेंड को वीडियो कॉल किया. उस दौरान भी उसने गर्लफ्रेंड से माफी मांगी, लेकिन उसने माफी नहीं दी. इस बीच वीडियो कॉल के दौरान ही गोपाल फंदे पर लटक गया. गोपाल को फांसी पर लटका देखा, उसकी गर्लफ्रेंड ने भाई लोकेश को कॉल करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इस पर बड़ा भाई लोकेश तुरंत घर पहुंचा और इलाज के लिए उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने बताया कि गोपाल के मामा बिहार के रहने वाले हैं. उनके पड़ोस में ही उसकी गर्लफ्रेंड ख्याती है. गोपाल छुटिट्यों में वहां चला जाता था, जहां बातचीत के दौरान गोपाल ने क्लास में पढ़ने वाली सहपाठी छात्रा के बारे में बता दिया. इसके बाद से दोनों के विवाद शुरू हो गया.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- द्वारकाधीश मंदिर में दीपोत्सव पर बदला दर्शन का समय, धनतेरस से नए साल का शेड्यूल जारी
- विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार! नर्सिंग अधिकारियों का टूटा सब्र, प्रमोशन और भर्ती की भी उठाई मांग
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को CM भगवंत मान का दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान
- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…
