CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर दो अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार, वर्ष 2016 बैच के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा को संयुक्त कलेक्टर, रायगढ़ के पद से हटाकर मंत्रालय स्थित सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।
वहीं वर्ष 2022 बैच के अधिकारी अंशुल वर्मा, जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर, कोरिया के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भी मंत्रालय में सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
देखिये आदेश की कॉपी-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

