CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने लगी है. न्यूनतम तापमान में कमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है. द्रोणिका का प्रभाव खत्म होने की वजह से आसमान साफ होने लगा है. इसके प्रभाव से रात का मौसम बदले लगा है. जगदलपुर छोड़कर शेष इलाकों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ. पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में चार डिग्री तो राजधानी में 2 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई.

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. बताया गया कि न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं. इसके बाद 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरवाट आ सकती है. 

CG Weather Today : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो सकता है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

CG Weather Today : प्रदेश में राजधानी फिर सबसे गर्म

बीते कुछ दिनों से रायपुर लगातार प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. मंगलवार को यहां सबसे अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा.

2 दिन बाद तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. कहीं भी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई. अगले दो दिनों मौसम में मुख्य तौर पर ज्यादा बदलाव की आशंका नहीं है. इसके बाद बादलों के छटने से रात के वक्त ठंडक का अहसास हो सकता है. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है.

मौसमी गतिविधियां

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तट पर  चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. बुधवार को यह इसी क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया में तबदील हो सकता है. वहीं एक द्रोणिका भी बनी हुई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H