CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरवाट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा आगामी 24 घंटे में विशेष बदलाव के आसार नहीं है. इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. 

CG Weather Today : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

CG Weather Today : राजधानी में 33 डिग्री सेल्यिसयस

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई.

अगले 2 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क!

मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. किसी भी इलाके में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं 2 दिनों के बाद भी मौसम ड्राय बने रहने की अधिक संभावनाएं हैं.

मौसमी गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान द्वीप समूह के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण 22 अक्टूबर को भी सक्रिय है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. इसके बाद यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक तीव्र हो सकता है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H