अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आज रविवार (31 मई) को चेन स्नेचिंग गैंग के एक मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया श्याम कुमार और लड्डू यादव बक्सर जिला के धनसोई का रहने वाला है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
5 मई को NH-19 पर हुई थी चेन स्नेचिंग
दरअसल बीते 5 मई को धौडॉड़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर धनकाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गले का सोने का चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई।
एसआईटी ने बक्सर से किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही कई जुड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। हालांकि लूट का मुख्य सरगना श्याम कुमार उर्फ लड्डू यादव फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। SIT की टीम ने बक्सर से चेन स्नेचिंग लूट कांड के मुख्य सरगना लड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अपराधी का गिरफ्तार होना बाकी
गिरफ्तार अपराधी आसपास के जिला में जाकर खासकर बाइक सवार लोगों को निशाना बनाता था। एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी होना बाकी है। फिलहाल पकड़े गए अपराधी का अन्य कांडों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ‘दुष्परिणाम का फल भोग रही TMC’, अभिषेक-कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को लेकर BJP नेता का बड़ा बयान

