अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा एमएलसी संतोष सिंह ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। संतोष सिंह ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने जो प्रथा शुरू की थी, यह उसी का दुष्परिणाम है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में अपने दल में कोई सांसद, विधायक नहीं, बल्की सिर्फ गुंडे पाल रखे थे और यह जनता की सीधी प्रतिक्रिया है। बंगाल में जो गुंडागर्दी टीएमसी के गुंडो ने शुरू किया। आज वे खुद अपनी करनी का फल भोग रहे हैं।

कोई गलत करके बचन नहीं सकेगा- संतोष सिंह

बीजेपी एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि, आज टीएमसी के लोग “चोर मचाए शोर” वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को लगभग समाप्त कर दिया था। आज जब सुशासन की सरकार आई है, तो पूरी सिस्टम को पटरी पर आने में समय लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, बंगाल में भाजपा की सरकार है और यहां कोई गलत करके बच नहीं सकता है। पूरे मामले की जांच होगी और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उसे पर कार्रवाई होगी। पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार है। वह टीएमसी के गुंडागर्दी वाली प्रथा को जल्द ही समाप्त कर देगी।

कल्याण बनर्जी पर पत्थर से हमला

बता दें कि आज रविवार को दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमला किया गया है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी को हुगली में विरोध का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उन्हें सड़क पर देख चोर-चोर के नारे लगाए। इस दौरान भीड़ में से किसी एक ने पत्थर चलाई, जो सिधे कल्याण बनर्जी के सिर पर आकर लगी और जमीन पर गिर पड़े। उनके सिर से खून भी बहने लगा। उन्होंने इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

कल अभिषेक बनर्जी पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि कल शनिवार (30 मई) को अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में चुनाव बाद हुई हिंसा में पीड़ितों परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ की सकल में आए कुछ अराजक तत्वों ने उनपर हमला कर दिया। अज्ञात लोगों ने अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके और उन पर लात-घूंसे बरसाने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बल ने उन्हें बड़ी मुश्किल से वहां से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- राबड़ी आवास पर आर-पार: रोहिणी आचार्य ने सम्राट सरकार को दी खुली चुनौती, बोलीं- अगर हिम्मत है, तो..