परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। संबोधन के दौरान सिंधिया ने कहा, “हम उस क्षेत्र से आते हैं, जहां चंबल के पानी में मिठास भी है और नमकीनता भी। कोई हमें अपना ले तो हम उसके लिए जान देने को तैयार रहते हैं और अगर किसी को गलतफहमी होती है तो उसका आमना-सामना करने के लिए भी तैयार रहते हैं।”

लोकार्पण के 24 घंटे में बह गई 3.93 करोड़ की सड़क: आनन-फानन में करा दिया अधूरी पुलिया

कड़ा राजनीतिक संदेश दिया

सिंधिया के इस बयान को लेकर कार्यक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे उनके समर्थकों के प्रति निष्ठा और विरोधियों को दिया गया कड़ा राजनीतिक संदेश मान रहे हैं।

भाषण चर्चा का विषय

हालांकि, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने संबोधन में किसी व्यक्ति या दल का नाम नहीं लिया और न ही यह स्पष्ट किया कि उनका यह संदेश किसके संदर्भ में था। बयान के बाद यह भाषण सोशल मीडिया और आमजन के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m