परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच तो विकास कार्यों का था, लेकिन वहां हुई सियासी बयानबाजी ने राजनीतिक हलकों में एक नई चर्चा छेड़ दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कड़े तेवर और उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए हल्के-फुल्के मजे अब सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच हॉट टॉपिक बन चुके हैं।

लोकार्पण के 24 घंटे में बह गई 3.93 करोड़ की सड़क: आनन-फानन में करा दिया अधूरी पुलिया

चंबल के पानी में मिठास भी है और नमकीनता भी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंचल की तासीर का जिक्र करते हुए एक बेहद नपा-तुला लेकिन कड़ा संदेश दिया। सिंधिया ने कहा- “हम उस क्षेत्र से आते हैं, जहां चंबल के पानी में मिठास भी है और नमकीनता भी। कोई हमें अपना ले तो हम उसके लिए जान देने को तैयार रहते हैं और अगर किसी को गलतफहमी होती है तो उसका आमना-सामना करने के लिए भी तैयार रहते हैं।”

सीएम मोहन यादव ने ली चुटकी- रोटी पर मक्खन थोड़ा ज्यादा है

सिंधिया के इस आक्रामक और भावुक भाषण के बाद जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंच पर आए, तो उन्होंने माहौल को हल्का करते हुए सिंधिया की जमकर चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “आज महाराज की आवाज में कुछ ज्यादा ही आनंद आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे मां खाना परोस रही हो और रोटी पर मक्खन थोड़ा ज्यादा लगा रही हो।” सीएम के इस मजाकिया अंदाज पर मंच से लेकर पंडाल में बैठे लोग भी हंस पड़े।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कार्यक्रम खत्म होने के बाद से ही सिंधिया के तेवर और सीएम मोहन यादव की यह ‘मक्खन’ वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनावी समीकरणों और क्षेत्र में नेतृत्व की अंदरूनी रस्साकशी से जोड़कर देख रहे हैं, जिसने चंबल की सियासत में एक बार फिर गर्माहट ला दी है।

वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य रखने पर MLA रामेश्वर शर्मा बोले- जब देश में गंगा-जमुनी तहजीब है तो आपत्ति क्यों ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m