शब्बीर अहमद, भोपाल। वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन में हिंदू सदस्यों की शामिल किए जाने पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- वर्ष 2025 में लागू किए गए नए वक्फ अधिनियम के तहत मध्यप्रदेश में बोर्ड का पुनर्गठन राज्य सरकार ने किया है। मध्यप्रदेश पहला राज्य बना जिसने अधिनियम के तहत सबसे पहले वक़्फ़ सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रावधान के अनुसार दो गैर हिंदूओ को सदस्य बनाया है।
गंगा जमुनी तहजीब इस देश के कल्चर में
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- वक्फ कमेटी की जमीन आखिर हिंदुस्तान की है और यह अच्छी बात है जब सब लोग कहते है कि गंगा जमुनी तहजीब इस देश के कल्चर में है, तो गरीब के हित में दी जाने वाली है भूमि है। वो भूमि पर्टिकुलर किसी मुल्ला मौलवी के नाम पर तो नहीं है।
मुसलमानों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए
जब सरकार गरीबी रेखा के नीचे राशन कार्ड बना रही है,आधार कार्ड बना रही है, इसलिए मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर भारत सरकार के संशोधन बिल लेकर आए। उसके कारण यह स्थिति बनी है। उस पर दो हिंदू सदस्यों को रखा गया है। हिंदुओं सदस्यों का दृष्टिकोण भी गरीबों का भला करने का है। इसलिए किसी भी मुसलमानों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन लोगों को तकलीफ जरूर हो सकती है तो वक्फ की संपति को खा रहे थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

