अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3.50 लाख रुपये नकद समेत चोरी का भारी माल बरामद किया है. इसमें सोने-चांदी के आभूषण, दो लैपटॉप, एलईडी टीवी और गैस सिलेंडर शामिल हैं. वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा और चोरी के रुपये से खरीदी गई वेन्यू कार भी पुलिस ने जब्त की है.
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य दिन में बंद और सूने मकानों की रेकी करते थे. इसके बाद रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. चोरी के सामान और नकदी को आपस में बांट लेते थे. पूछताछ में आरोपियों ने मुगलसराय के अलावा चंदौली और बलुआ थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है.
इसे भी पढ़ें : बहन की बेटी की आड़ में बड़ा कांड! 3 साल की बच्ची को अस्पताल से उठा ले गई महिला, फिर हुआ कुछा ऐसा कि प्लान हो गया चौपट
बुधवार को स्वाट, सर्विलांस और मुगलसराय पुलिस टीम को सूचना मिली कि इंडियन इंस्टीट्यूट नाच घर के पास सफेद रंग की वेन्यू कार और ऑटो रिक्शा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत सोनी उर्फ बाबू सेठ, विशाल भारती, रहमान उर्फ आंखी, राजेश सिंह, अनिल गुप्ता, दीपक जायसवाल उर्फ रविन्द्र कुमार जायसवाल, तुषार वर्मा और लकी जायसवाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी प्रशांत सोनी उर्फ बाबू सेठ के खिलाफ मुगलसराय, चंदौली और बलुआ थानों में चोरी के नौ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं. वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं. आरोपी विशाल भारती के खिलाफ पूर्व में गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है.
इसे भी पढ़ें : ब्रजेश पाठक जी, दिन-रात मरीजों की… चंद्रशेखर आजाद का आयुष इंटर्न डॉक्टरों को मिला समर्थन, स्टाइपेंड को लेकर सांसद ने कह दी बड़ी बात
एएसपी ने बताया कि एएसपी चंदौली अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी और घटनाओं के खुलासे के लिए लगाया गया था. संयुक्त टीम की कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. मामले में 3.50 लाख रुपये नकद, दो डेल लैपटॉप, सोनी एलईडी टीवी, इंडेन गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के आभूषण, कई मोबाइल फोन, वेन्यू कार संख्या UP67AB8628 और ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है.



