अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. राजकीय महिला अस्पताल से बुधवार को तीन साल की बच्ची को एक महिला द्वारा कथित रूप से अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया. बच्ची के रोने और महिला द्वारा उसे मारकर चुप कराने के प्रयास के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें- बस अब बहुत हुआ..! राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में कोर्ट ने भाजपा नेता को दी चेतावनी, तय की सुनवाई की अंतिम तारीख
रेमा गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा देवी की डिलीवरी के लिए राजकीय महिला अस्पताल आए थे. मंगलवार शाम करीब चार बजे पूजा देवी ने बच्ची को जन्म दिया. बुधवार को पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान उनकी करीब तीन वर्षीय बच्ची सलोनी अस्पताल परिसर में मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें- ब्रजेश पाठक जी, दिन-रात मरीजों की… चंद्रशेखर आजाद का आयुष इंटर्न डॉक्टरों को मिला समर्थन, स्टाइपेंड को लेकर सांसद ने कह दी बड़ी बात
राधेश्याम के अनुसार, परिवार के लोग अस्पताल में थे. इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई. तलाश करने पर दो छात्राओं ने बताया कि एक महिला बच्ची को अपने साथ ले जा रही है और उसे अपनी बहन की बेटी बता रही है. परिजन तत्काल बाहर पहुंचे तो ठेला लगाने वाले कुछ लोगों ने महिला को बच्ची के साथ रोक रखा था. परिजनों का आरोप है कि बच्ची महिला के साथ जाते समय रोने और चिल्लाने लगी. महिला ने उसे कथित तौर पर मारकर चुप कराने का प्रयास किया. इसके बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को महिला से बचाया और परिजनों को सूचना दी.



